गोरखपुर में नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर टॉय

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार सुबह गोरखपुर में एक दिलचस्प और भावुक पल देखने को मिला, जब 5 साल की बच्ची यशस्विनी सिंह ने उन्हें बुलडोजर का टॉय गिफ्ट किया।

गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी ने बच्ची का गिफ्ट स्वीकार करते हुए उसके साथ फोटो खिंचवाई और फिर प्यार से उसे वापस करते हुए कहा—“इसे अपने साथ ले जाओ और मन लगाकर पढ़ाई करना।”

बच्ची ने क्यों दिया बुलडोजर?

कानपुर से परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए आई यशस्विनी सिंह ने बताया कि उसे बुलडोजर बहुत पसंद है, इसलिए उसने यह खिलौना सीएम योगी को गिफ्ट किया।

उसने कहा कि यह बुलडोजर उसके पिता ने खरीदा था और जब उसने यह योगी जी को दिया, तो उन्होंने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी।

रामनवमी पर कन्या पूजन

इस मौके पर सीएम योगी ने रामनवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रूप से 9 कन्याओं के पांव पखारे।

खास बात यह रही कि उन्होंने यशस्विनी के भी पांव पखारे, उसे चुनरी ओढ़ाई, तिलक लगाया और सभी कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए।

नर्सरी की छात्रा है यशस्विनी

यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है। उसने बताया कि वह ट्रेन से अपने माता-पिता के साथ लंबी यात्रा करके गोरखपुर पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button