जानकीपुरम में भाई ने भाई की हत्या की, मां बोलीं – हादसा था

  • मां ने कहा— “यह हत्या नहीं, मारपीट में हुआ हादसा है”
  • रवि की नशे की लत से पूरा परिवार था परेशान, अक्सर करता था घर में तोड़फोड़
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी से पूछताछ जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां शराब के नशे में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना जानकीपुरम सेक्टर-6 में सुबह करीब 7:30 बजे की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित मिश्रा (35) ने नशे की हालत में अपने छोटे भाई रवि मिश्रा उर्फ अनुज (20) की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त दोनों नशे में थे और आपस में कहासुनी के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान रवि का सिर बेड से टकराया और घायल हो गया। इसके बाद अमित ने उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मां का दर्द: “यह हत्या नहीं, हादसा है”

मृतक की मां निर्मला मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए भावुक अपील की। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे ने जानबूझकर अपने भाई की हत्या नहीं की, यह दोनों के बीच हुई हाथापाई का नतीजा है। एक बेटे की मौत हो गई, दूसरा जेल चला जाएगा तो मेरा क्या होगा?” वह हर आने-जाने वाले से अपने बड़े बेटे को बचाने की गुहार लगा रही हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading