लखनऊ में इंटर की छात्रा को होटल में बुलाकर रेप

लखनऊ। लखनऊ में इंटर की छात्रा के साथ उसके ही क्लासमेट युवक ने रेप किया। युवक ने उससे इंस्टाग्राम से दोस्ती शुरू की। उसके कुछ दिन बाद गोमतीनगर के एक होटल में मिलने के बहाने बुलाया। यहां उसने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। लड़की के परिजन उसे ढूंढते हुए पहुंच गए थे जिन्होंने रेप करने वाले युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।

किशोरी जब होश में आई तो परिजन उसे लेकर विभूतिखंड थाने पहुंचे जहां शिकायत दर्ज कराई। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान इंदिरानगर सेक्टर-10 के तौकीर आलम के रूप में हुई है। पीड़िता आशियाना इलाके की रहने वाली है। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत चल रही थी।

22 अक्टूबर की घटना है

किशोरी और युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोस्ती का हवाला देकर युवक ने बुधवार को किशोरी को विभूतिखंड स्थित डीएलएफ माई पैड में मिलने बुलाया। यहां उसने कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे किशोरी बेहोश हो गई। इसी बीच तौकीर ने उसके साथ रेप किया।

घरवाले मौके पर पहुंच गए थे

घरवाले छात्रा को ढूंढते हुए होटल तक पहुंच गए थे। उन्हें किसी तरह घटना की भनक लग चुकी थी। होटल पर पहुंचते ही आरोपी वहीं पकड़ा गया। किशोरी की हालत खराब थी। होश आने पर उसने पूरी घटना बताई।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। जल्द ही पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading