वसुंधरा विहार में चोरों ने तोड़ा ताला, लाखों के जेवर और नकदी चोरी

  • वसुंधरा विहार कॉलोनी में चोरों ने घर तोड़ा
  • लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी
  • परिवार रिश्तेदारी में मिट्टी कार्यक्रम में गया था

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र की वसुंधरा विहार कॉलोनी में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवार रिश्तेदारी में मिट्टी कार्यक्रम में बाराबंकी गया था।

घटना का विवरण

आदिल नगर निवासी शाइस्ता परवीन ने बताया कि वह और उनका परिवार 29 सितंबर की रात बाराबंकी के टिकैतगंज गए थे। 30 सितंबर की सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा और अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर में रखे सोनें-चांदी के जेवर और नकदी गायब थे।

बेटे की शादी की तैयारी के लिए रखे गए जेवर चोरी होने की जानकारी पर परिवार बेहद चिंतित है।

पुलिस कार्रवाई

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading