विश्रामपुर में दबंगों ने आमजन का रास्ता किया बंद, ग्रामीणों में रोष

  • विश्रामपुर गांव में दबंगों ने रास्ता किया बंद
  • खड़ंजा उखाड़कर ग्रामीणों की आवाजाही बाधित
  • ग्राम प्रधान पर मिलीभगत का आरोप

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के विश्रामपुर गांव में दबंगों द्वारा अवैध तरीके से रास्ता बंद किए जाने से ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इस गंभीर मामले की जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

खड़ंजे को उखाड़ कर बनाया अवरुद्ध रास्ता
सुनीता देवी ने बताया कि सरंजा हामफेर के घर से रामसुमेर के घर तक बने खड़ंजे से पूरा मोहल्ला आवागमन करता था। इस मार्ग का उपयोग कर दर्जनों परिवार अपने दैनिक कार्यों के लिए निकलते थे। लेकिन दबंगों उमाशंकर और विजयशंकर पुत्र दमाराम ने ग्राम प्रधान की मिलीभगत से इस खड़ंजे को उखाड़ फेंक दिया, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। अब वे उसी जगह मकान निर्माण की तैयारी कर रहे हैं।

ग्राम प्रधान की मिलीभगत से दबंगई को मिली हवा
सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान इस मामले में दबंगों का साथ दे रहा है, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों की आवाजाही बाधित होने से न केवल उनके परिवार बल्कि आसपास के कई अन्य ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों को दी शिकायत, मिली सिर्फ आश्वासन
सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार स्थानीय अधिकारियों और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय केवल आश्वासन ही मिला। इस पर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading