भारत ने पाकिस्तानी नेताओं को दी चेतावनी: जुबान पर रखें कंट्रोल

  • भारत ने पाकिस्तानी नेताओं के भड़काऊ बयानों पर दी चेतावनी
  • विदेश मंत्रालय ने कहा- गलत कदम उठाया तो नतीजे होंगे बुरे
  • सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान के दावे खारिज किए

नई दिल्ली । भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके नेता भारत के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ बयान देना बंद करें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तानी नेता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।

जायसवाल ने स्पष्ट कहा, “उन्हें अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने कोई गलत कदम उठाया तो नतीजे बहुत बुरे होंगे।”

पिछले 48 घंटों में सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर पाकिस्तान के तीन बड़े नेताओं—आर्मी चीफ आसिम मुनीर, पीएम शहबाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो—ने भारत के खिलाफ धमकी भरे बयान दिए।

भारत ने सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान के दावे खारिज किए

जायसवाल ने कहा कि मध्यस्थता न्यायालय (Court of Arbitration) की वैधता नहीं है और इसका कोई भी फैसला भारत के अधिकार क्षेत्र को प्रभावित नहीं करता। उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि भारत सरकार के फैसले के कारण स्थगित है। यह कदम पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद और हाल ही में हुए पहलगाम हमले के जवाब में उठाया गया है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading