सुकमा में फिर मुठभेड़- एक नक्सली ढेर – इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

  • सुकमा के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
  • DRG-STF और कोबरा की 500 जवानों की संयुक्त कार्रवाई
  • एक नक्सली ढेर, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी

जगदलपुर। सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से चली गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया है। सुकमा पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, किस्टाराम के जंगलों में नक्सलियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद DRG, STF और कोबरा बटालियन के करीब 500 जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

एक दिन पहले शहीद हुआ था कोबरा जवान

शुक्रवार को सुकमा-बीजापुर बॉर्डर के तुमरेल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का जवान मेहुल सोलंकी शहीद हो गया था। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

दो दिन पहले मारे गए थे 27 नक्सली

बुधवार को सुकमा-बीजापुर बॉर्डर के इसी क्षेत्र में हुई बड़ी मुठभेड़ में पुलिस ने 27 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 10 करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू भी शामिल था। इस एनकाउंटर में कोबरा बटालियन का एक जवान और DRG के दो जवान शहीद हुए थे।ये भी पढ़ें-सिक्किम में ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए अयोध्या के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी

ऑपरेशन में शामिल बल

  • DRG (District Reserve Guard)

  • STF (Special Task Force)

  • COBRA (Commando Battalion for Resolute Action)

जंगलों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

Related Posts

होर्मुज में तनाव से इंटरनेट पर खतरा

नई दिल्ली/दुबई: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इससे वैश्विक इंटरनेट सेवाओं पर भी खतरा मंडराने…

Continue reading
आईटी नियमों में बड़ा बदलाव: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ेगी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आईटी नियम-2021 में संशोधन के लिए नया मसौदा जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया गया है। प्रस्तावित बदलावों…

Continue reading