विद्यालयों में छात्राओं को दी गई सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की जानकारी

अंबेडकरनगर। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बुधवार को जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में “समाज में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच” विषय पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के जन्म को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

विद्यालयों में छात्राओं ने लिया सहभागिता का संकल्प

अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इनामीपुर टांडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल बड़ेपुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा, राजकीय बालिका हाई स्कूल बसिया, राजकीय हाई स्कूल डिहवा मोहिउद्दीनपुर, रामलाल रामपुर इंटर कॉलेज सेवागंज, और रामनाथ परमात्मा प्रसाद इंटर कॉलेज पतौना सहित जिले के कई विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में छात्राओं को समाज में बेटियों के प्रति समान दृष्टिकोण अपनाने और उनके जन्म पर प्रसन्नता व्यक्त करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बालिकाएँ केवल परिवार का गौरव नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं।

सुरक्षा सेवाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे निम्न सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं —

1090 – वूमेन पावर लाइन

181 – महिला हेल्पलाइन

101 – अग्निशमन सेवा

102 – गर्भवती महिला एंबुलेंस सेवा

108 – आपातकालीन एंबुलेंस सेवा

112 – आपातकालीन पुलिस सेवा

1930 – साइबर हेल्पलाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाता है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *