ओडीओपी प्रशिक्षण योजना के तहत साक्षात्कार आज

  • ODOP योजना के तहत आज होगा साक्षात्कार
  • अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को फिर से मिला मौका
  • सुबह 11 बजे से जिला उद्योग कार्यालय में आयोजित होगा इंटरव्यू

अंबेंडकरनगर। एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन आज मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी उपयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से दी गई है।
साक्षात्कार का आयोजन कार्यालय – उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, अम्बेडकरनगर में किया जाएगा। यह प्रक्रिया अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति द्वारा संपन्न कराई जाएगी।
विशेष जानकारी यह भी दी गई है कि दिनांक 2 एवं 3 जून 2025 को आयोजित पूर्ववर्ती साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को भी इस साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे में यह साक्षात्कार उन सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने पोर्टल पर आवेदन किया है, किन्तु पूर्व निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो सके।
प्रशिक्षण और टूलकिट योजना के तहत पात्रता का निर्धारण इसी साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, अतः सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर समिति के समक्ष साक्षात्कार में भाग लें।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading