पुरी रथयात्रा आज से, होटल फुल

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी में आज से रथयात्रा, होटल फुल, किराया 10 गुना बढ़ा

  • पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
  • 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
  • होटल-लॉज पूरी तरह बुक, किराया 10 गुना बढ़ा
  • हावड़ा में प्रोफेसर गोद में उठाकर निकालते हैं रथयात्रा

पुरी। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा 16 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगी। इस बार 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रथयात्रा को लेकर शहर के होटल और लॉज पूरी तरह बुक हो चुके हैं। फरवरी से शुरू हुई बुकिंग के चलते रथमार्ग के आसपास के कमरों की सबसे ज्यादा मांग रही। वहीं, कई होटलों और लॉज का किराया सामान्य दिनों की तुलना में 10 गुना तक बढ़ गया है।

हावड़ा में भी रथयात्रा का एक अनोखा स्वरूप देखने को मिलता है। यहां प्रोफेसर डॉ. शेख मकबूल इस्लाम भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन के विग्रह को गोद में लेकर परिक्रमा करते हैं। वर्ष 2009 से आयोजित इस यात्रा में सभी धर्मों के लोग शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button