शोपियां-पुलवामा में 5 संदिग्ध आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार बरामद

शोपियां में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

  • शोपियां में तीन संदिग्ध गिरफ्तार
  • दो हैंड ग्रेनेड और पांच पोस्टर बरामद
  • पुलवामा में दो आतंकी सहयोगी पकड़े गए

श्रीनगर। शोपियां जिले में सोमवार रात चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पांच पोस्टर बरामद हुए।

पुलवामा में दो संदिग्ध पकड़े गए
पुलवामा के यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है।

आतंकी नेटवर्क की जांच
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और UAPA की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। सुरक्षा एजेंसियां हथियारों के स्रोत और आरोपियों के आतंकी नेटवर्क से संबंधों की जांच कर रही हैं।

सोपोर में हथियारों का जखीरा मिला
सोपोर के मंजसीर इलाके में सोमवार रात संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान एक खाली पड़े घर से AK-47 राइफल, तीन मैगजीन, 72 कारतूस, चार हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद किया गया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button