राम से मिलते ही भरत की आंखों में छलके भाव

रामलीला में भरत मिलाप और राजतिलक का सजीव मंचन, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा

जलालपुर, अंबेडकरनगर। रामलीला मैदान में बुधवार रात भरत मिलाप का दृश्य ऐसा सजा कि मंच पर राम-भरत के मिलन के साथ श्रद्धालुओं की भावनाएं भी उमड़ पड़ीं। श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला में पूजन-अर्चन के बाद भरत मिलाप और राजतिलक का मंचन हुआ। प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

भरत की भूमिका विकास उपाध्याय ने निभाई। उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब सराहना की। राधेश्याम शुक्ल, विकास निषाद, अरुण मिश्र और अनिल कुमार समेत अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव मिश्र ने की। इस दौरान रामचंद्र जायसवाल, मनोज मेहरोत्रा, अतुल जायसवाल, आशाराम मौर्य, कृष्ण गोपाल गुप्ता, रामदौर मिश्र, गुलाबचंद उपाध्याय, बबलू त्रिपाठी, विनय मिश्र, राकेश शुक्ल और सुनील समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

वहीं, श्री रामलीला समिति की ओर से सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में छाछू मोहल्ला मोड़ पर भी भरत मिलाप कार्यक्रम हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button