- टांडा सर्किल के विवेचकों की हुई ओआर बैठक
- लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा
- समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
- विवेचना में निर्धारित प्रक्रिया के पालन के निर्देश
अंबेडकरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार ने रविवार को टांडा सर्किल के सभी विवेचकों की ओआर (ऑर्डरली रूम) बैठक की। इस दौरान उन्होंने विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विवेचनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
बैठक में विवेचकों से लंबित और प्रचलित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करते हुए विवेचना में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर
अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों से कहा कि सभी मामलों का निष्पक्ष, प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने विवेचना के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।









