जलालपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और चोरी पर रोकथाम की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 16 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
रात्रि अभियान में दबोचे गए छह अभियुक्त
9/10 जुलाई 2025 की रात लगभग 3:10 बजे, पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के पास से छह युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में साहबतारा निवासी मो. सुहेल पुत्र पीर मोहम्मद, महमूद नगर मित्तूपुर रोड निवासी सकील उर्फ चिल्लाऊ पुत्र मो. सिद्दीक, साहबतारा निवासी मो. सैफ उर्फ पेटबली पुत्र मो. एजाज उर्फ आजाद उर्फ अज्जू, उसी गांव के आजाद उर्फ अज्जू उर्फ एजाज पुत्र हबीब, मो. कौसर पुत्र आजाद, तथा मो. सुहेल पुत्र दीन मोहम्मद शामिल हैं। इनके कब्जे से 5 चोरी की बाइक और एक कटी हुई बाइक बरामद की गई। अभियुक्तों की निशानदेही पर काशीराम आवास कॉलोनी वाजिदपुर से 10 और बाइकें बरामद की गईं।
कबूलनामा: चोरी, कबाड़खाना और घरेलू अपराध
पूछताछ में सैफ उर्फ पेटबली ने खुलासा किया कि उनके पिता मो. एजाज अपने बेटों से बाइक चोरी करवाते थे और फिर उन्हें बेच देते थे। चोरी की कई बाइकें मो. सकील उर्फ चिल्लाऊ की कबाड़ी दुकान पर काटकर कबाड़ के रूप में बेची जाती थीं। कुछ बाइकें सस्ते दामों में स्थानीय लोगों को बेच दी जाती थीं ताकि इनसे आरोपी अपनी शौक और जरूरतें पूरी कर सकें।
संगठित गिरोह बनाकर करते थे रेकी और चोरी
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले रेकी करते थे और फिर मौका देखकर बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी की बाइकें विभिन्न स्थानों से उठाकर उन्हें वाजिदपुर में छिपा दिया जाता था

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading