बारिश-बाढ़ का कहर, जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड

  • राजौरी में फ्लैश फ्लड से 200 से ज्यादा वाहन बहे
  • पुंछ में भारी बारिश और लैंडस्लाइड, 11 की मौत
  • किश्तवाड़ में बादल फटने से घर-खेत क्षतिग्रस्त

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। राजौरी में देर रात फ्लैश फ्लड आने से धारहाल नदी उफान पर पहुंच गई और न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भर गया। बाढ़ के तेज बहाव में 200 से 250 वाहन बह गए। वहीं पुंछ जिले में भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं। किश्तवाड़ के डच्छन क्षेत्र में बादल फटने से कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button