नई इिल्ली। अगर आप घर, गाड़ी या पर्सनल जरूरत के लिए सस्ते लोन का इंतजार कर रहे हैं, तो फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को 5.25% पर ही बरकरार रखा है। इससे नए और मौजूदा लोन की ब्याज दरों में फिलहाल कोई कमी नहीं आएगी और EMI पहले की तरह जारी रहेगी।
RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 अगस्त को यह फैसला घोषित किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं और महंगाई के दबाव को देखते हुए फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है।
रेपो रेट स्थिर रहने से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने वाले ग्राहकों को भी राहत मिलेगी। फिलहाल बैंकों की FD ब्याज दरों में तत्काल कमी की संभावना नहीं है। हालांकि, बैंक अपनी लागत और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार ब्याज दरों में सीमित बदलाव कर सकते हैं।









