जेएसआर क्रिकेट अकादमी ने शाहगंज को दी 106 रन से मात

  • जेएसआर क्रिकेट अकादमी ने शाहगंज को 106 रन से हराया
  • टूर्नामेंट का उद्घाटन साधु वर्मा व अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया
  • प्रिंस बने मैन ऑफ द मैच, शानदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी

अंबेंडकरनगर।  जनपद में क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित अंबेडकर नगर क्रिकेट लीग 2025 का उद्घाटन जेएसआर क्रिकेट अकादमी मैदान पर समारोह के साथ किया गया। पहले ही दिन खेले गए मुकाबले में जेएसआर  क्रिकेट अकादमी अंबेडकर नगर ने शाहगंज को 106 रन से पराजित कर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की।

टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष  साधु वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.पी. सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव तथा पशुपति फीलिंग स्टेशन के स्वामी पप्पू यादव के कर-कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमी, स्थानीय नागरिक व खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जेएसआर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 213 रन बनाए। टीम के लिए प्रिंस ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए 68 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाज़ी में भी उन्होंने प्रभावित किया और 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया।

शाहगंज की चुनौती रही कमजोर, अंश यादव की गेंदबाजी सराहनीय

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहगंज टीम ने शुरुआत में संघर्ष किया लेकिन JSR अकादमी की धारदार गेंदबाज़ी के सामने टीम संभल नहीं सकी और पूरा स्कोर 107 रन पर सिमट गया। शाहगंज की ओर से अंश यादव ने गेंदबाज़ी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading