कनिष्ठ सहायक, लिपिक एवं सहायक स्तर-III परीक्षा आज प्रशासन सतर्क

  • आयोग सदस्य की अध्यक्षता में परीक्षा तैयारियों पर समीक्षा बैठक
  • 29 जून को जिले के 26 केंद्रों पर होगी कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा
  • परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और व्यवस्थापक तैनात

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा (प्रा.अ.प.-2022)/07 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग के माननीय सदस्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए आयोग सदस्य ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता से कोई समझौता न हो। प्रत्येक स्तर पर सतर्कता एवं सजगता बरतते हुए परीक्षा को सफल बनाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

आज रविवार 29 जून को पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक होगी परीक्षा
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता ने जानकारी दी कि यह परीक्षा 29 जून 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जिले के कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को संवेदनशील मानते हुए शासन एवं आयोग की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं।

प्रत्येक केंद्र पर नियुक्त किए गए अधिकारी
सभी 26 परीक्षा केंद्रों पर 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 26 केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इन अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की समस्त गतिविधियों की निगरानी करने एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व निरीक्षण और समन्वय का निर्देश
सभी सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा से एक-दो दिन पूर्व अपने-अपने केंद्रों का भ्रमण करें एवं केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित कर केंद्र की तैयारियों की समीक्षा कर लें। परीक्षा संदर्भित सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading