शादी के महज दस दिन बाद युवक ने की आत्महत्या

  • घर के अंदर फंदे से लटका मिला 24 वर्षीय राजकपूर का शव
  • रात में बाहर सोया था, सुबह कमरे में मिला शव
  • 25 मई को हुई थी शादी, 10 दिन में उजड़ गया नया घर
अंबेंडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र के डीहा सुल्तानपुर सद्दरपुर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव निवासी एक युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राजकपूर उर्फ भोलू पुत्र जमुना प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
रात में बाहर सोया था, सुबह मिला लटका शव
परिजनों के अनुसार राजकपूर शनिवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर सोया था। रविवार सुबह उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

25 मई को हुई थी शादी, परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
मृतक राजकपूर की शादी अभी हाल ही में, 25 मई को थाना अलीगंज क्षेत्र के आसोपुर गांव में हुई थी। विवाह के महज दस दिन बाद हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक व्याप्त है।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
अलीगंज थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading