वायरल ऑडियो विवाद में कानपुर CMO को DM ने बैठक से बाहर निकाला

  • कानपुर में DM और CMO के बीच बैठक में विवाद
  • वायरल ऑडियो पर DM ने CMO को बाहर निकाला
  • CMO बोले- मेरी आवाज नहीं, यह AI से बनाया गया

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच तनातनी का मामला सामने आया है। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में DM ने CMO को बाहर का रास्ता दिखा दिया। वजह बना एक वायरल ऑडियो, जिसमें DM के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

बैठक में DM बोले- आप तो AI हो गए थे, मगर जिंदा हो और यहां बैठे हो
CMO डॉ. हरिदत्त नेमी के मुताबिक, बैठक शुरू होते ही DM ने तंज कसते हुए कहा—“CMO साहब, आप तो AI हो गए थे, मगर जिंदा हो और यहां बैठे हो।” इसके बाद उन्होंने वायरल ऑडियो को लेकर जवाब मांगा। CMO ने सफाई दी कि उनकी कोई भूमिका नहीं है और यह ऑडियो उनकी आवाज में नहीं है।

DM का निर्देश- जिसने भी फेक ऑडियो बनाया, FIR दर्ज कराइए
DM ने कहा कि अगर ऑडियो आपका नहीं है तो पता करिए कि इसे किसने बनाया और वायरल किया। इसके खिलाफ FIR दर्ज कराइए। इसके बाद DM ने खुद CMO का हाथ पकड़कर उन्हें बैठक से बाहर भेज दिया।

विवादित ऑडियो में DM पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी
शुक्रवार को दो ऑडियो क्लिप वायरल हुईं, जिनमें DM की कार्यशैली को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। एक ऑडियो में कहा गया, “यूपी के 75 जिलों में से यही एक ऐसा डीएम है, जो ढोल बजा रहा है। महिला कर्मचारी भी उनसे परेशान हैं, किसी दिन कोई महिला अपने ब्लाउज फाड़ेगी तब पता लगेगा।” दावा किया गया कि ये आवाज CMO की है, हालांकि उन्होंने इससे साफ इनकार किया है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading