कानपुर छात्र की वीडियो कॉल के दौरान आत्महत्या

कानपुर। कानपुर के 23 वर्षीय छात्र दीपू यादव ने असम के डिब्रूगढ़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल करते हुए यह कदम उठाया। 27 दिसंबर की शाम वह फंदे से लटका मिला था। सोमवार देर रात उसका शव कानपुर लाया गया और मंगलवार सुबह गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

दीपू यादव महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंबुरिहा गांव का रहने वाला था और सेना की तैयारी के लिए एक सप्ताह पहले, 23 दिसंबर को असम गया था। परिजनों के मुताबिक, दीपू का गांव की ही एक सेना के जवान की बेटी से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर वह काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था।

दीपू की बुआ ने बताया कि युवक अक्सर कहता था कि लड़की उसे शादी के लिए दबाव बना रही है और धमकी दे रही है कि शादी नहीं की तो वह जहर खाकर जान दे देगी और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देगी। जब इस रिश्ते की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने भी दीपू को धमकाना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इसी डर और मानसिक दबाव के चलते दीपू ने आत्महत्या कर ली।

बेटे के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने महाराजपुर थाने में शिकायती पत्र देकर लड़की और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *