कांवड़ यात्रा : बस्ती से अयोध्या धाम तक बोल बम के नारे से गूंज रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में जिला मुख्यालय से लेकर अयोध्या धाम तक 65 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोल बम के नारे के साथ कावड़ियों का जत्था अयोध्या धाम से सरयू नदी का पवित्र जल लेने के लिए निकल पड़ा है। कांवड़ यात्रा के सुचारु एवं सुगम संचालन के लिये स्थानीय जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर पुख्ता इंतजाम किये हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो लेन में कांवड़ यात्रा चल रही है। अयोध्या से सरयू का जल लेकर कावड़ियो का जत्था बस्ती जिले के भदेश्वर नाथ शिव मन्दिर पर जल चढ़ाने के लिए लौट रहा है। समूचा राष्ट्रीय राजमार्ग बोल बम के नारों से गूंज रहा है।

यह भी पढ़े:विकास और कानून व्यवस्था बनेंगे भाजपा के मिशन 2024 फतह की वजह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर समेत अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में सरयू नदी से पवित्र जल लेने के लिए गये हैं। वहीं दूसरी तरफ जल लेकर लौटने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। भदेश्वर नाथ मंदिर में करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु 24 से 26 जुलाई के बीच जलाभिषेक के लिए अयोध्या से जल लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पहुंचेंगे। रास्ते में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बड़ेवन, मूड़घाट, और फुटहिया के पास से वाहनों को डायवर्ट किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कावड़ियो की आवाजाही, सुरक्षा और चिकित्सा का समुचित प्रबन्ध किया गया है। जगह जगह पर समाजसेवियों की ओर से कावड़ियो के स्वागत और खानपान की व्यवस्था की गयी है। बस्ती-अयोध्या सीमा से भदेश्वर नाथ मंदिर तक 65 किमी लंबे मार्ग पर कावडि़यों की देखभाल के लिए 27 जुलाई के बीच 23 मेडिकल टीमें लगाई गयी हैं। इस टीम में चिकित्सक के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद है। टीम के साथ आवश्यक दवाएं व मरहम पट्टी का पूरा सामान मौजूद है। इन टीमों की निगरानी स्वास्थ विभाग के आला अधिकारी भी कर रहे है।

यह भी पढ़े:पर्यटन और संस्कृति दर्शन का नया केंद्र होगा कर्जन ब्रिज

इसके अलावा 03 मोबाइल टीम भी लगाई गयी हैं, जो रास्ते में रह रह कर रोगों का इलाज कर रही हैं। इसके अलावा दो मेडिकल मोबाइल और 108 एंबुलेंस भी कावड़ियो की सेवा मे दिन रात गतिशील है। कांवड़ यात्रा में महिलायें और बच्चे भी बड़ी संख्या मे शामिल हैं। उत्साहित कावड़िये नाचते गाते भजन करते अयोध्या धाम की ओर बढ़ रहे हैं। कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संतकबीरनगर से 1 क्षेत्राधिकारी ,2 निरीक्षक, 24 उपनिरीक्षक, 1 महिला उपनिरीक्षक, 70 हेडकांस्टेबल कांस्टेबल, 8 महिला कांस्टेबल,1 ट्रैफिक उपनिरीक्षक,4 ट्रैफिक कांस्टेबल व 1 फायर टेंडर तैनात किये गये हैं। इसी प्रकार के इंतजाम अन्य पड़ोसी जनपदाें में भी किये गये हैं।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *