खुशदिल शाह का गुस्सा: न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद दर्शकों से भिड़े

  • पाकिस्तान की हार के बाद खुशदिल शाह ने दर्शकों से लड़ाई की कोशिश की, सिक्योरिटी ने किया रोक।

  • PCB ने अफगानी फैंस पर लगाए अभद्र भाषा के आरोप, खुशदिल शाह की प्रतिक्रिया।

  • पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के दौरान लाइट की गड़बड़ी ने भी दर्शकों को किया हैरान।

नई दिल्ली।  पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद गुस्से में दर्शकों से भिड़ने की कोशिश करते हुए नजर आए। कुछ फैंस पाकिस्तान की हार के बाद गालियां दे रहे थे, जिससे खुशदिल शाह अपना आपा खो बैठे और गुस्से में दर्शकों की ओर बढ़ने लगे। हालांकि, सिक्योरिटी टीम ने तुरंत हस्तक्षेप किया और खुशदिल को स्थिति से बाहर निकाला।

न्यूजीलैंड ने माउंट मैन्गानुई में खेले गए तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 221 रन पर सिमट गई, जिससे उन्हें लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले, पाकिस्तान को 5 टी-20 मैचों की सीरीज में भी 4-1 से हार मिली थी।

मैच खत्म होने के बाद दो फैंस ने पाकिस्तानी टीम और खिलाड़ियों को गालियां देना शुरू कर दिया, जिससे खुशदिल शाह गुस्से में आ गए। वे मैदान से बाहर फैंस से भिड़ने के लिए दौड़े, लेकिन सिक्योरिटी टीम ने उन्हें रोक लिया। गालियां देने वाले फैंस को भी सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्टेडियम से बाहर किया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना पर बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि खुशदिल शाह ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन अफगानी फैंस ने इसके बावजूद अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे स्थिति बिगड़ गई।

इस मैच के दौरान एक और घटना हुई जब 39वें ओवर के दौरान लाइट चली गई और खेल कुछ देर के लिए रुक गया। कुछ समय बाद लाइट्स ठीक हो गईं और खेल जारी रखा गया।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading