कोविड-19 का कहर फिर बढ़ा- देश में 752 नए केस, दो मौतें

नई दिल्ली । देश में कोविड-19 एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। हालात की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि पिछले एक सप्ताह में ही देश में 752 नए केस सामने आए हैं और कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,009 तक पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच बिहार में कोविड का पहला मामला सामने आया है, जबकि देश में दो मौतें भी रिपोर्ट हुई हैं। चिंता का विषय यह है कि कोविड के दो नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पुष्टि भी हुई है।

बिहार और बंगाल में भी कोविड की दस्तक

बिहार में सोमवार को कोविड का इस बार का पहला मामला दर्ज किया गया। पटना के 31 वर्षीय एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैल रहा है।

वहीं, पश्चिम बंगाल में चार नए केस सामने आने के बाद राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सभी संक्रमितों में सांस से संबंधित समस्याएं पाई गई हैं। अधिकतर मामले कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों से हैं।

राज्यवार स्थिति: केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली में सबसे ज्यादा केस

पिछले सात दिनों में देशभर में कोविड के 752 नए केस सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले केरल से सामने आए, जहां 335 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और कुल एक्टिव मामले 430 तक पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में 153 और दिल्ली में 99 नए केस दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में इस समय कुल 104 एक्टिव केस हैं।

गुजरात में 83, कर्नाटक में 47 और उत्तर प्रदेश में 15 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन राज्यों के बाद कोविड संक्रमण की गति अन्य राज्यों की तुलना में तेज़ दिख रही है।

अब तक दो मौतें:

  • महाराष्ट्र के ठाणे में 21 वर्षीय युवक की मौत

  • बेंगलुरु में 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव आई

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading