आगरा में बंद घर में चोरी, लाखों रुपए और जेवरात चोरी

  • यमुना ब्रिज नगला फतूरी में चोरों ने अलमारी तोड़कर सोना, चांदी और नकदी उड़ा ली
  • परिवार शादी में कोटा गया था, चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने दी
  • पुलिस ने मौके पर किया मुआयना, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के यमुना ब्रिज नगला फतूरी में चोरों ने बंद घर से करीब 7 तोला सोने के जेवर, चांदी के जेवर और लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब मिली जब घर के सामने रहने वाले साले ने दरवाजे खुले देखे और अंदर जाकर सामान बिखरा पड़ा पाया।

पीड़ित अब्दुल सत्तार और उनका परिवार शादी में कोटा, राजस्थान गए हुए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोर रेलवे स्टेशन वाली साइड के जंगला तोड़कर घर में घुसे।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर मुआयना किया और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि चोरी की वास्तविक रकम और जेवरात की कीमत का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading