लखनऊ के धनपाल खेड़ा गांव में लाखों की चोरी

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित धनपाल खेड़ा गांव में चोरों ने बुधवार तड़के एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने ढाई लाख रुपये नकद, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर, मोबाइल और भगवान की मूर्तियां चुरा लीं। घटना की जानकारी परिवार को सुबह हुई जब उन्होंने सोकर उठकर मोबाइल गायब पाया।

सीसीटीवी में चोर का एक वीडियो भी कैद हुआ है। परिवार ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद परिवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा।

पीड़ित परिवार की जानकारी

धनपाल खेड़ा निवासी शुशांक द्विवेदी ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वे एक निजी कंपनी में काम करते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

शुशांक के अनुसार, मंगलवार रात खाना खाने के बाद पूरे परिवार ने सो गए थे। इसी दौरान चोर घर में घुसकर दो मोबाइल फोन, ढाई लाख रुपये नकद (जिसमें एक लाख रुपये ऑफिस के), चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पीतल और लोहे का सामान, और बेटी की शादी के लिए रखे सोने की चेन, अंगूठी और चांदी की पायल ले गए।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। परिवार ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा तैनाती की मांग की है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *