
- मिशन योगी अगेन का जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम
- अंबेडकर प्रतिमा के पास रक्षा सूत्र बांधकर संकल्प
- अवैध घुसपैठियों और मजारों को हटाने की मांग
जलालपुर, अंबेडकर नगर। संवाददाता।राष्ट्र रक्षा मंच द्वारा संचालित मिशन योगी अगेन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। अंबेडकर प्रतिमा के समीप स्थित पीपल के वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर देश, धर्म और मर्यादा की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया, जिसमें उनसे अवैध घुसपैठियों को जिले और प्रदेश से बाहर करने तथा सरकारी जमीन पर बने अवैध मजारों को हटाने की मांग की गई।
प्रशासन को चेतावनी, दो माह में कार्यवाही न हुई तो सख्त कदम
राष्ट्र रक्षा मंच ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले दो माह के भीतर अवैध मजारों को हटाने और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो मिशन की ओर से जिलावार हिंदू महा पंचायत का आयोजन किया जाएगा और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।
संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव
कार्यक्रम के दौरान मिशन के कार्यों को गतिमान बनाने के लिए अरुण कुमार सिंह को प्रांतीय मंत्री, जबकि बिंदेश्वरीयह धाम कसदहां के महंथ आचार्य मंटू तिवारी को मिशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उन्होंने आगामी चार माह के भीतर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 2000 देशभक्त राष्ट्र रक्षक निशुल्क फॉर्म भरकर मिशन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।








