-
घरेलू हिंसा का शिकार महिला अस्पताल में भर्ती
-
कई वर्षों से सह रही थी प्रताड़ना, अब थाने में दी तहरीर
- लाठी से हमला, महिला की टांग टूटी
सम्मनपुर। क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक और मामला सामने आया है। शबीना खातून ने आरोप लगाया कि 29 मार्च को दोपहर देवर अतीकुर्रहमान ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौच की और लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनकी टांग की हड्डी टूट गई।
पीड़िता का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, देवर वर्षों से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। शबीना ने बताया कि शिकायत करने पर ससुर ने उन्हें मायके जाने की सलाह दी। मामले में सम्मनपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है।








