अटल राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के म्यूजियम कार्य की जिम्मेदारी अब LDA के हाथ में

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बन रहे अटल राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल (राष्ट्र प्रेरणा स्थल) के म्यूजियम ब्लॉक को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। अब इस म्यूजियम के इंटीरियर डिज़ाइन, डिजिटल डिस्प्ले और विजिटर्स गैलरी सहित सभी कार्यों की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को सौंप दी गई है। पहले यह काम संस्कृति विभाग के पास था, लेकिन विभाग द्वारा बार-बार देरी और कार्य योजना प्रस्तुत न कर पाने के चलते यह प्रोजेक्ट उनसे वापस ले लिया गया है।

60 एकड़ में बन रहा राष्ट्र प्रेरणा स्थल
एलडीए वसंत कुंज, सेक्टर-J में करीब 60 एकड़ क्षेत्र में राष्ट्र प्रेरणा स्थल विकसित कर रहा है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इसी परिसर में एक आधुनिक म्यूजियम ब्लॉक भी तैयार हो रहा है, जिसमें इन तीनों महापुरुषों के विचार, जीवन-दर्शन और योगदान को इंटरएक्टिव तकनीक के जरिए दर्शाया जाएगा।

संस्कृति विभाग नहीं बना सका योजना, बजट भी वापस
म्यूजियम भवन का निर्माण एलडीए ने पहले ही पूरा कर लिया था, लेकिन इंटीरियर डिज़ाइन और कंटेंट डिस्प्ले का काम संस्कृति विभाग को सौंपा गया था। विभाग के पास बजट भी जारी किया गया था, लेकिन समय पर DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) नहीं बनाई गई। लगातार रिमाइंडर के बावजूद ठोस योजना सामने नहीं आई, जिसके बाद एलडीए ने यह प्रोजेक्ट वापस ले लिया। विभाग को जारी किया गया बजट भी वापस ले लिया गया है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading