लखनऊ में सुबह हल्की बारिश- बादलों के बीच गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

  • लखनऊ में सुबह हल्की बारिश, बादल छाए
  • दिन में 42 डिग्री तक जा सकता है तापमान
  • पूर्वी हवाओं से पूर्वांचल में बारिश के आसार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई और बादलों ने आसमान को ढक रखा है। हालांकि गर्म हवाओं के थपेड़ों ने मौसम को राहत भरा नहीं बनने दिया। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से कुछ जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन दोपहर बाद तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।

दिन में पारा छू सकता है 42 डिग्री
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह से 15–20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था।

पूर्वी यूपी में बारिश, पश्चिमी यूपी में लू का असर
मौसम विभाग के अनुसार, पुरवा हवाओं के असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान धूलभरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में हीट वेव और वार्म नाइट की स्थिति बनी रहेगी।

लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में थोड़ी राहत
18 मई से तापमान में गिरावट आने के कारण लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि दोपहर के समय गर्म हवाएं परेशान करती रहेंगी।

बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर
राज्य के दक्षिणी हिस्से में पछुआ हवाओं के चलते तापमान में तेजी आई है। शुक्रवार को बांदा का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश और देश में सबसे अधिक रहा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading