लखनऊ में बस चालकों की भर्ती धीमी, 250 पदों के मुकाबले 47 का ही चयन

लखनऊ। लखनऊ में परिवहन निगम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रोजगार मेले में संविदा बस चालकों की भर्ती अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रही है। 250 पदों के लिए शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया के दो दिन बीत जाने के बाद भी महज 47 अभ्यर्थियों का चयन हो सका है।

भर्ती के पहले दिन 30 अभ्यर्थियों ने टेस्ट दिया, जिनमें से 26 को चयनित किया गया। वहीं दूसरे दिन 23 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 21 अभ्यर्थी सफल रहे। इस तरह दो दिनों में कुल चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 47 ही पहुंच पाई है।

परिवहन निगम ने लखनऊ परिक्षेत्र में 250 संविदा चालकों की भर्ती का लक्ष्य रखा है, लेकिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों की कम भागीदारी के चलते प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। ऐसे में तीसरे और अंतिम दिन भी विभाग के सामने लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती बन गया है।

Related Posts

बाराबंकी में प्रधानाध्यापक को बीएसए दफ्तर में पड़ा दिल का दौरा

बाराबंकी/लखनऊ: बाराबंकी में एक प्रधानाध्यापक को बीएसए कार्यालय में ही दिल का दौरा पड़ गया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद…

Continue reading
हज यात्रियों के लिए अहम निर्देश: 31 मार्च तक जमा करें अंतिम किश्त

लखनऊ: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी चयनित यात्रियों को 31 मार्च तक अपनी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *