लखनऊ में भीषण गर्मी का कहर जारी- तापमान 44 डिग्री पहुंचने की संभावना

  • लगातार 6वें दिन लखनऊ में तापमान 40 डिग्री से ऊपर
  • बांदा में पारा 45.4 डिग्री पहुंचा, लू की स्थिति बनी
  • मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

लखनऊ। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी लखनऊ में लगातार 6 दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान हो सकता है।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में लू और ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल किसी भी राहत की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली न होने के चलते गर्म पछुआ हवाएं लगातार तापमान बढ़ा रही हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 17 मई से पूर्वी हवाओं के असर से तराई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे उत्तरी इलाकों में थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि दक्षिणी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी।

बांदा और प्रयागराज में लू, तापमान 45 डिग्री के पार

प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। बांदा में गुरुवार को पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज और हमीरपुर में भी तापमान 44 डिग्री पार कर गया। अगले 24 घंटे में और अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्म रातों और लू की स्थिति से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading