मौलाना जरजिस के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन, पुतला फूंका

संगठन ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही

  • हजरतगंज चौराहे पर हुआ विरोध प्रदर्शन
  • प्रदर्शनकारियों ने पुतले को जूतों से पीटकर जलाया
  • भगवान शिव और श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी का विरोध

लखनऊ। इटावा के मौलाना जरजिस के खिलाफ शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय गौ सेवा संगठन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने हजरतगंज चौराहे पर मौलाना का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

दोपहर करीब 12:30 बजे भगवा झंडे लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने पहले मौलाना के पुतले को जूतों से पीटा और फिर उसमें आग लगा दी। इस दौरान “मौलाना जरजिस मुर्दाबाद” और “मौलाना को जेल भेजो” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन करीब 15 मिनट तक चला।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मौलाना जरजिस ने भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि मौलाना जरजिस लगातार सनातन धर्म के खिलाफ कथित बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान भोलेनाथ के संबंध में भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button