बदायूं में टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, 7 सेकंड पहले उतरे थे

बदायूं। बदायूं में अब्दुल वाहिद नामक एक व्यक्ति को टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के बगरैन बाजार के पास हुई और पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, अब्दुल वाहिद बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के मनौना गांव के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहते थे। उनके एक बेटे की राजस्थान के अलवर में मजदूरी है और अब्दुल खुद खेती-किसानी का काम करते थे।

रविवार सुबह लगभग 11 बजे अब्दुल डीजल टैंकर में सवार होकर अपने गांव से बगरैन बाजार डीजल लेने निकले। 11:09 बजे वे टैंकर से हाथ में कैन लेकर नीचे उतरे और आगे की ओर जाने लगे। तभी केवल 7 सेकंड के भीतर टैंकर पीछे से उन्हें रौंदते हुए निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि अब्दुल टैंकर से उतरे और ठीक उसी समय दुर्घटना घट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button