मंदसौर में बुधवार देर रात एक होटल में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना के बाद नाराज पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर होटल परिसर में ही पति और उसके साथ मौजूद महिला की पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शामगढ़ निवासी 50 वर्षीय जुल्फिकार अली, पिता नियामत खान, कथित तौर पर अपनी महिला मित्र के साथ मुलतानपुरा क्षेत्र की एक महिला के साथ समता पैलेस होटल में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। कमरे का दरवाजा खुलते ही पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद उसने मौके पर ही पति और उसके साथ मौजूद महिला की थप्पड़ों और मारपीट के साथ जमकर धुनाई कर दी।
बता दें कि गुस्से में पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर दूसरी महिला(प्रमिका) के साथ मारपीट की और उसके बाल पकड़कर उसे खींचते हुए पीटा। वहीं दूसरी ओर पत्नी का भाई जुल्फिकार अली के साथ धक्का-मुक्की करता दिखाई दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला को पहली मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे तक घसीटते हुए ले जाया गया, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।









