KGMU लव जिहाद मामले में STF की बड़ी कार्रवाई

STF ने KGMU लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में जांच तेज की

डॉ. रमीज का दिल्ली बम धमाके से कनेक्शन सामने आया

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज से 2012-2025 के रेजिडेंट डॉक्टरों का रिकॉर्ड तलब

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लव जिहाद और धर्मांतरण से जुड़े मामले में STF ने जांच तेज कर दी है। इस मामले के आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक का दिल्ली बम धमाके की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के भाई सहआरोपी डॉ. परवेज से कनेक्शन सामने आया है। STF इस दिशा में संभावित नेटवर्क और संपर्कों की पड़ताल कर रही है।

STF ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मांगा रिकॉर्ड

STF की टीम मंगलवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम ने कॉलेज से वर्ष 2012 से अब तक के जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का पूरा 13 साल का रिकॉर्ड तलब किया। डॉ. रमीज और डॉ. परवेज दोनों ने इसी कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की थी, इस कारण STF का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button