शहीद शुभम द्विवेदी-कौन थे वो वीर, जिनकी कुर्बानी ने दिलों को छुआ?

  • ताओं ने शहीद शुभम को दी श्रद्धांजलि, परिवार को दिया संबल
  • शुभम द्विवेदी की शहादत: कानपुर में शोक की लहर
  • संजय द्विवेदी ने आतंकवाद के खिलाफ किया तीव्र विरोध

कानपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर के हाथीपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से शुक्रवार को कई नेताओं ने मुलाकात की। भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व मंत्री बाल चंद्र मिश्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष स्वपिल वरुण ने शुभम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने नेताओं को घटना की जानकारी देते हुए आतंकवाद के पूर्ण समाप्ति की मांग की। उन्होंने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि देश के किसी अन्य जवान को शहीद न होना पड़े।”

जिला पंचायत अध्यक्ष स्वपिल वरुण ने शुभम की पत्नी ऐशान्या से मिलकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हम पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़े हैं।”

इस मौके पर भाजपा नेता विनय मिश्रा, सुरेंद्र अवस्थी, रानू शुक्ला और रमेश कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading