डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना पर हमला

  • ओपी राजभर बोले- पति का धर्म निभाने में असफल रहे अखिलेश
  • मौलाना रशीदी पर डिबेट के बाद सपा नेता ने जड़े थप्पड़
  • कानून हाथ में लेना गलत, लेकिन टिप्पणी भी अस्वीकार्य: राजभर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर लाइव डिबेट के दौरान हमला हुआ है। यह घटना नोएडा स्थित एक न्यूज चैनल स्टूडियो में हुई, जहां सपा नेता कुलदीप भाटी ने मौलाना को थप्पड़ मार दिए। इस प्रकरण पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है।

राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पत्नी पर आफत आती है तो पति का धर्म है कि वह उसके साथ खड़ा हो। लेकिन अखिलेश, पति का धर्म निभाने में असफल रहे हैं और पत्नी के साथ अन्याय कर रहे हैं। वे ‘वोट धर्म’ निभाकर मौलाना के साथ खड़े हैं।

मंत्री ने आगे कहा कि पूरा एनडीए गठबंधन मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ है। एनडीए महिलाओं के सम्मान के पक्ष में है और बाबा साहब अंबेडकर ने भी संविधान में नारी सम्मान की बात कही है। हालांकि, राजभर ने मौलाना की पिटाई को भी अनुचित ठहराते हुए कहा कि कानून अपने हाथ में लेना गलत है और देश में कानून का राज है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading