मेयर सुषमा खर्कवाल का अधिकारियों पर सख्त रुख

  • कूड़ा न उठने पर मेयर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
  • बोलीं– जनता से टैक्स लिया जा रहा है, तो सफाई क्यों नहीं?

लखनऊ।
गोमतीनगर विनीत खंड स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल अचानक नाराज हो गईं। दरअसल, मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं ने डोर-टू-डोर कूड़ा गाड़ी नहीं आने की शिकायत कर दी। शिकायत सुनते ही मेयर ने कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदार संस्था LSA और जोन-4 के ZSO पंकज शुक्ला को मौके पर ही फटकार लगा दी।

मेयर ने नाराजगी जताते हुए कहा, “अगर कूड़ा नहीं उठेगा तो मैं खुद गाड़ी लेकर घर-घर जाऊंगी। आखिर गाड़ियां कहां हैं? अगर नगर निगम जनता से टैक्स ले रहा है तो सफाई क्यों नहीं हो रही?”

LSA और अधिकारियों को लगाई फटकार

मेयर सुषमा खर्कवाल ने सवाल उठाया कि जब LSA पिछले डेढ़ साल से कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही है, तो अब भी प्राइवेट ठेलियों से कूड़ा क्यों उठाया जा रहा है? उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा, “यह क्या धंधा चला रखा है? क्या आपने इस स्थिति की शिकायत नगर आयुक्त को दी?”

महिलाओं ने बताया कि ठेली वाले कूड़ा घरों के सामने ही डाल जाते हैं, जिससे बदबू और गंदगी से लोग परेशान हैं। इस पर मेयर ने तत्काल ZSO और LSA अधिकारियों से लिखित जवाब मांगा।

स्थानीय समस्याओं पर संवाद

विनीत खंड-6 में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मेयर सुषमा खर्कवाल ने आरडब्ल्यूए की पूर्व अध्यक्ष अर्चना शुक्ला के आवास पर स्थानीय महिलाओं और नागरिकों से क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की।
बैठक में स्वच्छता, मार्ग प्रकाश, पार्कों के रख-रखाव और विकास कार्यों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

मेयर ने कहा, “स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ही किसी भी क्षेत्र को सशक्त और व्यवस्थित बनाती है। जल्द ही संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *