मेरठ में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, 4 लाख लेते इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

4 लाख की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम को धमकाने और मामला सेटल करने की कोशिश

गाड़ी में बैठते वक्त दिखाया रौब, बाद में छिपाता रहा मुंह

मेरठ। जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार वर्तमान में हापुड़ की क्राइम ब्रांच में तैनात है। गिरफ्तारी के दौरान इंस्पेक्टर ने रौब दिखाने की कोशिश की और टीम को हड़काते हुए मामला सेटल करने की बात कही, लेकिन एंटी करप्शन टीम ने उसकी एक न सुनी।

कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बार-बार हाथ से अपना मुंह ढकता नजर आ रहा है। इसके बाद वह रौबदार अंदाज में चलता दिखाई देता है। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम उसे कंकरखेड़ा थाने लेकर पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी इंस्पेक्टर एक युवक को लगातार परेशान कर रहा था और उससे 4 लाख रुपये की मांग कर रहा था। परेशान युवक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत की जांच सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

योजना के तहत पीड़ित को केमिकल लगे 4 लाख रुपये दिए गए और उसे इंस्पेक्टर के बताए गए स्थान रोहटा रोड स्थित संगम टावर के पास भेजा गया। जैसे ही पीड़ित ने इंस्पेक्टर को रुपये सौंपे, पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *