भीषण गर्मी की दस्तक: लखनऊ में चढ़ेगा पारा- 11 जून से मिल सकती है राहत

  • 9 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट
  • 11 जून से प्री-मानसून बारिश की संभावना
  • कुछ पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार

लखनऊ। राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह से ही लखनऊ में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आज का तापमान

शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से क्रमश: 2.3 और 4.7 डिग्री कम रहा।

प्रदेश में फिर चढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 9 जून तक लखनऊ का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि कुछ जिलों में यह 45 डिग्री को भी पार कर सकता है।

बारिश की उम्मीद 11 जून से

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रमुख मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। पछुआ गर्म हवाओं के चलते तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वा हवाओं के साथ प्री-मानसून बारिश शुरू हो सकती है, जिससे कुछ राहत मिलेगी।

कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

हालांकि, बलिया, मऊ, देवरिया और कुशीनगर जैसे जिलों में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading