लखनऊ में फिर लौट आई भीषण गर्मी- 42 डिग्री तक जाएगा पारा

  • प्रयागराज और आगरा में पारा 43 डिग्री पार
  • 9 से 11 जून तक बुंदेलखंड और विंध्य में लू की चेतावनी
  • 11 जून से पूर्वी हवाओं के साथ बारिश की संभावना
  • तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट से मिल सकती है राहत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गर्म हवाओं ने एक बार फिर लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार सुबह से ही तेज पछुआ हवाओं के कारण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद अब पारा तेजी से चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

चटक धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान

शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। दिनभर गर्म पछुआ हवाओं और तेज धूप ने लोगों को बाहर निकलने से मजबूर कर दिया

दक्षिणी यूपी में तापमान 43 डिग्री के पार

उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी ने कहर बरपाया। प्रयागराज 43.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि आगरा में पारा 43 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब राज्य का मौसम शुष्क हो गया है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

9 से 11 जून के बीच चल सकती है लू

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 10 जून तक गर्म हवाओं का प्रभाव बना रहेगा और तापमान 2-3 डिग्री और बढ़ सकता है। बुंदेलखंड, विंध्य और आसपास के क्षेत्रों में 9 से 11 जून के बीच लू चलने की संभावना है।

11 जून से मिल सकती है राहत

हालांकि राहत की खबर यह है कि 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वा हवाएं चलने और बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इससे तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है और लोगों को लू से राहत मिल सकती है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading