अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद बने यूपी राज्य हज समिति के अध्यक्ष

  • दानिश आजाद यूपी राज्य हज समिति के नए अध्यक्ष बने
  • 13 सदस्यों वाली नई हज समिति का गठन हुआ
  • समिति का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी को राज्य हज समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। 14 मई को राज्य सरकार द्वारा नई हज समिति के गठन के बाद सदस्यों की पहली बैठक में अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।

राज्य सरकार ने हाल ही में 13 सदस्यों सहित इस समिति का पुनर्गठन किया है। पिछली समिति का कार्यकाल दिसंबर 2024 में समाप्त हो चुका था। इस बार समिति के सदस्यों का चयन हज समिति अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत किया गया है, जिसमें राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक एवं विधिक क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

अध्यक्ष के अलावा नगर पंचायत हरदोई के वली मोहम्मद, टांडा के नदीमुल हसन, मुस्लिम धर्म एवं विधि विशेषज्ञ सैयद अली वारसी, हाफिज एजाज अहमद, सैयद कल्बे हुसैन समेत कई समाजसेवी सदस्य समिति में शामिल हैं।

समिति का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा और इसके बाद पुनर्गठन किया जाएगा। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, यह कार्यकाल अधिसूचना के गजट में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी रहेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति का उद्देश्य हज यात्रियों की बेहतर सेवा और धर्मिक मामलों में समन्वय स्थापित करना है। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में समिति की गतिविधियां और अधिक प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading