मोदी सरकार अब एमएसपी पर कानून संबंधी मांग को करे पूरा: मायावती

लखनऊ । तीन कृषि कानूनाे की वापसी के फैसले को किसानो की जीत करार देते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देर से लिये गये निर्णय के बाद केन्द्र सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की किसानो की मांग पूरी करना चाहिये।

सुश्री मायावती ने शुक्रवार को कहा कि किसानों पर जबरदस्ती थोपे गए तीन नए कृषि कानूनों की वापसी की माँग को करीब एक साल बाद सरकार को आखिरकार मानना पड़ा। इस दौरान सर्दी, गर्मी व बरसात की मार झेलते हुए आन्दोलन पर डटे कुछ किसान शहीद भी हुये। अगर यह फैसला केन्द्र सरकार काफी पहले ही ले लेती तो देश अनेकों प्रकार के झगड़े-झंझट व संकट से बच जाता।

उन्होने कहा कि अभी भी किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने सम्बंधी राष्ट्रीय कानून बनाने की माँग अधूरी पड़ी है, जिसके लिए बसपा माँग है कि केन्द्र सरकार आने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में इस सम्बंध में कानून बनाकर किसानों की इस माँग को भी जरूर स्वीकार करे।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि इस आन्दोलन के दौरान जो किसान शहीद हो गए हैं उन्हें उचित आर्थिक मदद एवं उनके परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी भी जरूर दें।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *