मोदी सरकार लाएगी नया ग्रामीण रोजगार कानून

MGNREGA खत्म, नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने की तैयारी

बिल का नाम: विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025

काम के दिनों की संख्या बढ़ाई जाएगी: 100 → 125 दिन

नई दिल्ली। मोदी सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) को खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने जा रही है। इसे मौजूदा शीतकालीन सत्र में चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

बिल की कॉपी सोमवार को लोकसभा सांसदों के बीच वितरित की गई। नया बिल ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) बिल, 2025’ नाम से लाया जा रहा है। बिल के अनुसार ग्रामीण विकास का नया ढांचा ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप तैयार किया जाएगा। काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी।

कांग्रेस ने सरकार के फैसले का विरोध किया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है।

सरकार के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में MGNREGA ने ग्रामीण परिवारों को रोजगार दिया, लेकिन सामाजिक-आर्थिक बदलावों को देखते हुए इसे और मजबूत करना जरूरी है। नए कानून के तहत हर ग्रामीण परिवार को, जो बिना कौशल वाला काम करने को तैयार है, हर साल 125 दिन का वेतनयुक्त रोजगार मिलेगा।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *