मां के जन्मदिन पर उनसे मिलने पहुंचे मोदी

मां के पैर धोए फिर पानी आंखों से लगाया, उन्हें शॉल ओढ़ाकर पूजा भी की

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपनी मां हीराबेन के जन्मदिन पर अहमदाबाद पहुंचे। PM ने अपनी मां के पैर धोए, उसके बाद उस पानी को आंखों से लगाया। मोदी ने अपनी मां के साथ बैठकर पूजा की, उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनका आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी की मां ने भी जन्मदिन पर मिलने पहुंचे बेटे का मुंह मीठा कराया। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन ने आज अपने जीवन 100वें साल में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के बीच बॉन्डिंग दिखाती ये तस्वीरें देखिए…

PM मोदी अपनी मां के हर जन्मदिन पर उनके साथ होते हैं, शनिवार को भी वे उनके साथ रहे।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां हीराबेन के जन्मदिन पर अहमदाबाद पहुंचे, उन्होंने मां के पैर धोए।
जन्मदिन पर मां के पैर धोने के बाद पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

गुजरात में मातृशक्ति योजना की शुरुआत
मोदी शनिवार को पावागढ़ में महाकाली के दर्शन कर विरासत वन में लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वडोदरा रवाना हुए। वहां ‘गुजरात गौरव अभियान’ कार्यक्रम के अंतर्गत 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाली विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी कार्यक्रम में वे ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ (MMY) की शुरुआत की।

गुजरात सरकार ने महिला की गर्भावस्था से लेकर मातृत्व के पहले 1000 दिनों तक माता और शिशु दोनों को पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने तथा उनकी पोषण स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना’ की घोषणा की है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *