यूपी में 18 जून के आसपास दस्तक देगा मानसून, हीटवेव का अलर्ट जारी

  • मानसून 18 जून तक यूपी में एंट्री की संभावना
  • कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी
  • तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की आशंका
  • अल नीनो से कमजोर मानसून का खतरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून इस साल 18 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंचेगा और वहां से आगे बढ़ते हुए 18 जून तक गोरखपुर के रास्ते यूपी में एंट्री कर सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संभावित तिथि है, वास्तविक स्थिति मानसून की प्रगति पर निर्भर करेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। झांसी, ललितपुर समेत 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में कानपुर, हरदोई, बदायूं और जालौन में बारिश दर्ज की गई, जबकि बांदा सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा और पारा 47 डिग्री तक जा सकता है। दिन के साथ रातें भी गर्म रहेंगी और हीटवेव का असर तेज होगा।

वहीं, मौसम विभाग ने जून से सितंबर के बीच सामान्य से कम बारिश की आशंका जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रशांत महासागर में अल नीनो जैसी परिस्थितियां बनने से मानसून कमजोर रह सकता है, जिससे वर्षा प्रभावित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button