मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 1400 से अधिक आवेदन

अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में इस वित्तीय वर्ष के लिए 579 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना को लेकर जिले में अब तक कुल 1400 से अधिक जोड़ों द्वारा आवेदन किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

एक जोड़े पर एक लाख की सहायता, सीधे खाते में डीबीटी

योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी जोड़े के लिए एक लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसमें 60 हजार रुपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। यह धनराशि विवाह उपरांत सीधे प्राप्तकर्ता को उपलब्ध होगी।

आयोजन पर 15 हजार, उपहार में 25 हजार के सामान

शेष 40 हजार रुपये में से 15 हजार रुपये कार्यक्रम की व्यवस्थाओं—भोजन, पंडाल, फर्नीचर, जलापूर्ति और विद्युत सुविधाओं—पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक जोड़े को 25 हजार रुपये मूल्य के घरेलू उपयोगी सामान और उपहार प्रदान किए जाएंगे।

पहले मिलते थे 51 हजार, अब बढ़ाकर हुए एक लाख

जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में योजना के तहत प्रति जोड़ा 51 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती थी। लेकिन अब इसे संशोधित कर बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। यह परिवर्तन राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लागू नई व्यवस्था के अंतर्गत किया गया है।

आय सीमा तीन लाख रुपये, गरीबी रेखा से नीचे के परिवार पात्रt

यह योजना उन्हीं परिवारों के लिए मान्य है जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की बेटियों की शादी में सहायता प्रदान करना है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता को निर्धारित फार्म भरकर संबंधित विकास खंड कार्यालय में जमा करना होता है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading