अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्ती: आदमपुर जोन में गुमटी हटाई

  • आदमपुर जोन में नगर निगम का साप्ताहिक अतिक्रमण अभियान
  • गोलगड्डा से पीलीकोठी तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया गया
  • गुमटी लगाने वाले दुकानदारों को चेतावनी, मोहलत की मांग ठुकराई

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी ने शनिवार को आदमपुर जोन के सिटी स्टेशन, गोलगड्डा और पीलीकोठी इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों के किनारे गुमटी लगाकर दुकान चलाने वालों पर निगम की टीम ने कार्रवाई की। अतिक्रमण दस्ते ने गरीब दुकानदारों की गुमटियां उठाकर अतिक्रमण वाहन में लाद दीं। दुकानदार हाथ जोड़कर मोहलत मांगते रहे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी।

नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह साप्ताहिक निरीक्षण अभियान है, जिसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

गोलगड्डा से पीलीकोठी तक चला अभियान

अतिक्रमण इंस्पेक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जोन वाइज नियमित रूप से डेली और साप्ताहिक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को आदमपुर जोन में विशेष अभियान चलाया गया। दुकानदारों को पहले समझाया गया, लेकिन न मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

दुकानदार बोले- नहीं मिला समय

कार्रवाई के दौरान गरीब दुकानदारों ने अधिकारियों से कुछ दिन की मोहलत की गुहार लगाई। लेकिन निगम टीम ने सामान जब्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले ही नोटिस दिया गया था।

थाने के सामने सीज वाहन बने जाम का कारण

अतिक्रमण इंस्पेक्टर ने आदमपुर थाने के सामने खड़े सीज वाहनों पर भी टिप्पणी की और कहा कि थाना प्रभारी को इन्हें अन्यत्र स्थानांतरित करने को कहा गया है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा न आए।

नगर निगम की यह कार्रवाई शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान का हिस्सा है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading