अयोध्या रोड पर चला नगर पालिका का बुलडोजर

दुकानों, छज्जों और टीनशेड से अवैध कब्जा हटाया गया

सड़क चौड़ी होने से यातायात में सुधार की संभावना

दुकानदारों में मचा हड़कंप, कई ने स्वयं सामान समेटा

अंबेडकरनगर। शहर में लंबे समय से सड़क पर किए गए अतिक्रमण को लेकर बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। अयोध्या रोड पर नगर पालिका का बुलडोजर चला और सड़क व फुटपाथ तक फैले अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर लगाए गए अस्थायी ढांचे और नाली पर रखी पट्टियां, हटाई गईं।
अयोध्या रोड शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल है। यहां दोनों ओर दुकानों के सड़क तक फैल जाने से दिनभर भीड़ और जाम की स्थिति बनी रहती थी। बाइक और अन्य वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण यातायात बाधित होता था। नगर पालिका की इस कार्रवाई से सड़क चौड़ी नजर आने लगी और यातायात व्यवस्था में सुधार की संभावना जताई जा रही है।

बुलडोजर चलते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप

नगर पालिका की टीम जैसे ही अयोध्या रोड पर पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार स्वयं ही अपना सामान समेटते नजर आए। इसके बाद जेसीबी और बुलडोजर की मदद से सड़क और फुटपाथ तक किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। दुकानों के बाहर नाली पर रखी गई पट्टियों को भी हटाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही थी।

छज्जे और सीढ़ियां भी हटाईं

अभियान के तहत सड़क की चौड़ाई को प्रभावित करने वाले छज्जों और सीढ़ियों को भी जेसीबी से हटवाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले से ही संकरी इस सड़क पर छज्जों और सीढ़ियों के कारण आए दिन जाम लगता था। भारी वाहनों को निकलने में विशेष परेशानी होती थी।

टीनशेड भी बने थे बाधा

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *